{"_id":"69af42227eaa93286b07f394","slug":"when-pressured-for-a-decision-in-a-dispute-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153480-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झगड़े के मामले में फैसला का दबाव बनाया तो युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झगड़े के मामले में फैसला का दबाव बनाया तो युवक ने जहर खाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। होली के दिन झगड़े के मामले में फैसले के लिए दबाव बनाने पर ब्राह्मण माजरा के रवि (28) ने जहर खाकर जान दे दी। रवि का गांव के ही युवकों से झगड़ा हुआ था। जिसमें फैसला का दबाव बनाया जा रहा था। रवि ने रविवार शाम खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने गांव के ही पांच युवकों पर आरोप लगाए हैं। इसराना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
गांव के मोहित ने बताया कि उनके भाई रवि खेती करते थे। होली के दिन गांव के ही रोहित, साहिल, मोहित, अंकुश, नवीन के साथ उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर पहुंचकर हमला किया था। आरोपी जीप और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। रवि ने इसराना थाने में इसकी शिकायत दी थी। लेकिन उन पर लगातार गांव में ही फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसे लेकर रविवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। लेकिन रवि फैसले की बात से इंकार कर रहा था।
इसी बात से तनाव में आकर वह रविवार शाम को खेत पहुंचा और खुद ही जहर खा लिया। जिसे गंभीर हालत में इसराना के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंच। सोमवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत क आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
-- -
वर्जन
प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-महिपाल, प्रभारी इसराना।
Trending Videos