सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat stood third in the state

Panipat News: प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा पानीपत

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 10 Mar 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Panipat stood third in the state
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में पहले चरण में आयोजित सुपर-100 लेवल-1 की खंड स्तरीय परीक्षा का सोमवार को परिणाम जारी कर दिया गया। सुपर-100 के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के 2113 और जिले के 151 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 67 लड़कियों जबकि 84 लड़कों को सफलता मिली है। परिणाम के आधार पर पानीपत का प्रदेश में तीसरा स्थान है। हिसार से सर्वाधिक 200 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर प्रदेश में पहला, जींद के 159 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos

जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 178 और जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर गत 11 फरवरी को आयोजित परीक्षा में जिले में पंजीकृत 5284 विद्यार्थियों में से 71.7 प्रतिशत अर्थात 3790 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 151 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा दो अप्रैल को आयोजित की जाएगी लेकिन परीक्षा के तीन चरण किए जाने से शेड्यूल में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी वर्कशॉप शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को लेवल-2 वर्कशॉप के लिए हरियाणा सुपर-100 कैंपस कुरुक्षेत्र बुलाया जाएगा। तीन दिवसीय इस वर्कशॉप के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा जिसके बाद प्रदेशभर से 400 मेधावी छात्रों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed