सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 illegal colonies were cut down in the corporation area.

Panipat News: निगम क्षेत्र में काट दीं 30 अवैध कॉलोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
30 illegal colonies were cut down in the corporation area.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

पानीपत। शहर में कॉलोनाइजरों ने पिछले दिनों में 30 कॉलोनी अवैध रूप से काट दी। इनमें निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। इनमें से 10 को पहले भी गिराया जा चुका है। नगर निगम ने इन कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए एक्शन में आ गया है। कॉलोनियों में सड़कों को तोड़ने के साथ अवैध निर्माण को भी गिराएगा। इसके साथ कॉलोनाइजरों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराएगा। निगम ने कॉलोनियों का पूरा नक्शा बना लिया है। जिला पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की मांग की है।
शहर में बंद पड़ी फैक्टरी तोड़कर कॉलोनी बनाई जा रही हैं। इसके साथ बाहरी क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी बनाई जा रही हैं। शहर में असंध रोड नहर पार, काबड़ी रोड, कुटानी रोड और सनौली रोड क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही हैं। इन कॉलोनियों में लोगों सस्ते का लालच देकर प्लाट दिए जा रहे हैं। कॉलोनाइजर जरूरतमंद लोगों की आड़ लेकर अपनी कॉलोनियों को विकसित करने में लगे हुए हैं। कई कॉलोनियों में सड़कों को इंटरलॉकिंग कर बनाया जा रहा है। इसके साथ लोगों ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने तैयार की रिपोर्ट : नगर निगम के डीटीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शहर की अवैध कॉलोनियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इनकी रिपोर्ट बना ली है। बाहरी क्षेत्र में सबसे अधिक कॉलोनी विकसित की गई हैं। इनमें से करीब 10 कॉलोनियों पर पहले भी कार्रवाई की गई है। इन लोगों ने कॉलोनियों में फिर से सड़क बना ली हैं। इस पर इन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed