सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   41.77 crore budget passed in the city council meeting

Panipat News: नगर परिषद की बैठक में 41.77 करोड़ का बजट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
41.77 crore budget passed in the city council meeting
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को वार्षिक बजट का ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में दोपहर 12 बजे लेखाकार की ओर से वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया।
Trending Videos

बैठक में नगर परिषद बनने के बाद पहले बार 40.17 करोड़ प्रस्तावित आय व खर्चा समेत प्रस्तावित 41.77 करोड़ बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें कुछ अन्य फंड भी जुटाए जाएंगे लेकिन बैठक में पांच पार्षद भाग नहीं ले पाए इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदीरता ने बताया कि वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रस्तावित बजट 2026-27 में 30 करोड़ 17 लाख 49 हजार जबकि खर्चा 41 करोड़ 77 लाख 91 हजार बजट को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें कुछ अन्य फंड जुटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उनके संज्ञान में सफाई कर्मचारियों की ओर से लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यदि किसी को इस तरह की कोई शिकायत है तो पार्षद को अवगत कराए, इसके लिए आगामी कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्तावित बजट पर मुहर लगने के बाद शहर में अतिक्रमण व साफ-सफाई न होने का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। इसमें बताया गया कि शहर में दिन-प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे हर दो मिनट बाद जाम की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद मनीष बेनीवाल ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। आज तक शहर गंदगी से मुक्त नहीं हो पाया। पार्षद कप्तान छौक्कर ने बताया कि कोई भी कर्मचारी वार्ड में साफ-सफाई करने नहीं आते, गंदगी का बहुत बुरा हाल है जबकि उनका वार्ड सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed