इसराना। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने शुक्रवार को घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग रोकने के लिए अहर चौक और अहर गांव स्थित ढाबे व होटलों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने छह घरेलू सिलिंडर जब्त किए। जब्त किए गए सिलिंडरों को आगामी आदेशों तक राजबाला गैस एजेंसी में जमा करा दिया गया है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के एएफएसओ संजीव मेहरा की देखरेख में यह कार्रवाई की गई है। वह सुबह ही निरीक्षक चरणजीत, निरीक्षक सागर व उप निरीक्षक रवि कुमार को साथ लेकर घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्षेत्र के ढाबे व होटलों पर छापा मारा। इन सिलिंडरों को कालाबाजारी में बेचने के लिए अवैध रूप से रखा गया था। जानकारी के अनुसार पानीपत कंट्रोल रूम को शिकायत मिली थी कि अहर चौक व अहर गांव में घरेलू गैस सिलिंडर कालाबाजारी के लिए रखे गए हैं। शिकायत के आधार पर एएफएसओ संजीव नेहरा, विभाग के उन निरीक्षक रवि कुमार और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
एएफएसओ संजीव मेहरा ने बताया कि विभाग को अहर चौक व अहर गांव में एलपीजी गैस सिलिंडर अवैध रूप से रखे होने की शिकायत मिली थी। विभाग और पुलिस की टीम ने मौके से छह सिलिंडर बरामद किए हैं। सभी बरामद सिलिंडर राजबाला गैस एजेंसी में रखवाए गए हैं।

टीम ने छापेमारी के दौरान जब्त किए छह सिलिंडर।- फोटो : samba news