सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The server of biometric machines is down, farmers protest at the market committee office.

Panipat News: बायोमीट्रिक मशीनों का सर्वर हो रहा डाउन, किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The server of biometric machines is down, farmers protest at the market committee office.
मंडी में अ​धिकारियों से बातचीत करते किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद  - फोटो : samba news
विज्ञापन
समालखा। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान एकता सिद्धपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किया। किसानों का आरोप है कि गेहूं खरीद प्रक्रिया में भारी अव्यवस्थाएं हैं। बायोमीट्रिक मशीनों में बार-बार सर्वर डाउन होने से किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग न होने के कारण अनाज के ढेर लग गए हैं। इससे किसानों को अनाज डालने की जगह नहीं मिल पा रही।
Trending Videos

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार की गेहूं खरीद नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर ठोस कानून बनाया जाए। इससे किसानों को बार-बार परेशान न होना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने मंडी में जाकर गेहूं की ढेरियों की जांच की। इस दौरान कई कट्टों में वजन अधिक पाया गया। इससे आढ़तियों की तौल में गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अभिमन्यु कुहाड़ ने मौके पर ही मार्केट कमेटी के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति दिखाई और संबंधित आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की ओर से लगाए गए कंप्यूटर कांटों के बजाय मैनुअल कांटों से तोल की जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। वहीं नमी मापने वाली मशीनों में भी अंतर पाया गया, जिस पर किसानों ने रोष जताया। मार्केट कमेटी सचिव सविता रानी ने कहा कि सर्वर कुछ समय के लिए डाउन था। इस कारण किसानों को परेशानी हो रही है। आढ़ती के कांटे में गड़बड़ी पाई गई है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद 

मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद - फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed