{"_id":"6a7104737cd63fb6bd078133","slug":"a-24-inch-pipe-will-now-be-laid-at-the-request-of-shopkeepers-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161805-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुकानदारों की मांग पर अब बिछेगी 24 इंच की पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुकानदारों की मांग पर अब बिछेगी 24 इंच की पाइप
विज्ञापन
दूषित पानी दिखाते श्याम सुंदर बरेजा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड स्थित गुलाटी मोड़ पर नाला निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे कार्य का सोमवार को स्थानीय दुकानदारों ने विरोध कर दिया। दुकानदारों ने 16 इंच की पाइपलाइन बिछाने पर आपत्ति जताते हुए कम से कम 24 इंच की पाइपलाइन लगाने की मांग की।
दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से पुलिया हटाकर 16 इंच की पाइपलाइन डाली जा रही थी, जबकि मौके पर नाले की चौड़ाई करीब तीन से चार फुट है। ऐसे में छोटी पाइपलाइन भविष्य में जलभराव की समस्या का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से ही निकासी व्यवस्था कमजोर है, इसलिए स्थायी समाधान के लिए बड़ी पाइपलाइन जरूरी है। विरोध की सूचना मिलने पर पानीपत नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों की मांग को उचित मानते हुए नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता को 16 इंच की जगह बड़ी पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए। साथ ही गुलाटी रोड के नाले की प्रभावी सफाई कराने को कहा।
एक्सईएन ने नाले के ऊपर बनाए गए अवैध थड़ों को भी चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा ने बताया कि पड़ाव क्षेत्र स्थित शिव मंदिर वाली गली का नाला लंबे समय से अवरुद्ध है। नाले में जमा मलबे के कारण गंदा पानी पेयजल लाइन में मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों के निर्माण के दौरान निकलने वाला मलबा नाले में डाल दिया गया, जिससे निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने नगर परिषद से नाले की पूरी सफाई और स्थायी समाधान की मांग की।
मौके का निरीक्षण कर दुकानदारों की समस्या को समझा गया है। अब 16 इंच की जगह बड़ी पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही नाले की बेहतर सफाई के लिए दुकानों के आगे बने अवैध थड़ों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित दुकानदारों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। -गौरव कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद