सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A moving car caught fire on the Rohtak highway; a mother and son escaped and saved their lives.

Panipat News: रोहतक हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मां-बेटे ने उतरकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire on the Rohtak highway; a mother and son escaped and saved their lives.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

इसराना। इसराना थाना क्षेत्र में रोहतक हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम करीब चार बजे चलती कार में आग लग गई। कार में आग की लपटें देख कार चालक नमन और उनकी मां तुरंत नीचे उतर गए। आस-पास के राहगीरों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जब तक टीम मौके पर पहुंची कार जलकर नष्ट हो गई।
अहर गांव के नमन और उनकी मां कार से पानीपत आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने रोहतक बाइपास स्थित टोल प्लाजा को पार किया तो कार से कुछ जलने की बदबू आनी शुरू हो गई। उन्होंने कार को हाईवे किनारे रोक दिया। इसके बाद वह और उनकी मां कार से नीचे उतर गए। इसी बीच कार से उठी चिंगारी से पूरी कार आग का गोला बन गई। कार से लपटें उठती देख आस-पास के राहगीरों की भीड़ लग गई। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दमकल विभाग की टीम को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed