सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Action taken against encroachment in six markets; goods kept outside 12 shops confiscated.

Panipat News: छह बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई 12 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Action taken against encroachment in six markets; goods kept outside 12 shops confiscated.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। नगर निगम की टीमों ने एक बार फिर शहर के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। निगम ने मंगलवर को दोपहर बाद लगभग डेढ़ घंटे तक चले विशेष अभियान में छह प्रमुख बाजारों को निशाना बनाया।
यहां सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 12 दुकानों से अवैध रूप से रखा सामान जब्त किया, जबकि नियमों का उल्लंघन करते हुए खड़ी पाई गई 15 बाइकों को भी नगर निगम की टीम ने उठवा लिया। दुकानदारों ने दोपहिया को उठाने का विरोध किया और काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि आम लोगों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर दुकानदारों ने फुटपाथ तक कब्जा कर लिया था, जिससे पैदल चलने वालों के लिए रास्ता लगभग बंद हो गया था। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। कार्रवाई में नगर निगम अधिकारी दीपक राणा, सीएसआई जितेंद्र नरवाल, 12 कर्मचारी, तीन ट्रैक्टरट-ट्राली लगे।
विज्ञापन

निगम ने दोपहर तीन से सायं 4:30 बजे तक यह अभियान चला। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की अलग-अलग टीमें निर्धारित बाजारों में पहुंचीं और पहले दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद भी जब कुछ स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो टीमों ने सख्ती दिखाते हुए सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed