सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused in triple murder case remanded to custody for another 3 days.

Panipat News: तिहरे हत्याकांड के आराेपी फिर 3 दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Accused in triple murder case remanded to custody for another 3 days.
विज्ञापन
समालखा। डिकाडला में गांव के तीन दोस्तों को स्कार्पियो से कुचलकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मनीष और उसके साथी तेजबीर उर्फ तेजा को पुलिस ने फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया है। मनीष को 13 जून को गिरफ्तार कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था।

वहीं तेजा को 17 जून को अदालत के सामने पेश कर सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। लेकिन, पुलिस पूछताछ में उनके फरार साथियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी। समालखा थाना क्षेत्र के डिकाडला गांव में नौ जून की रात को गांव के ही तीन दोस्तों नरेंद्र, विनोद और अनीप की स्कॉर्पियो कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने नरेंद्र के भाई की शिकायत पर गांव के मनीष और उसके आठ साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर आरोप था कि अवैध खनन की शिकायत करने के शक में तीनों की हत्या की गई थी। 13 जून को सीआईए-1 की टीम मुख्य आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं तीन दिन बाद दूसरे आरोपी तेजा को गिरफ्तार कर उसे सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। लेकिन पूछताछ के दौरान पुलिस आराेपियों से कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि आरोपी फरारी के दौरान यूपी में अलग-अलग ठिकानों पर रहे। इसकी निशानदेही की जानी है। इसके साथ ही उनके फरार साथियों को भी गिरफ्तार किया जाना है। जिस कारण मंगलवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed