{"_id":"6a3b05cc0fc11ecf2b063654","slug":"an-irctc-food-plaza-will-soon-open-at-the-railway-station-panipat-news-c-244-1-pnp1011-159429-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे स्टेशन पर जल्द खुलेगा आईआरसीटीसी का फूड प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे स्टेशन पर जल्द खुलेगा आईआरसीटीसी का फूड प्लाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में अब रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा आधुनिक फूड प्लाजा खोला जाएगा। इसकी तैयारी शुरू की जा रही है। फूड प्लाजा शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही स्वच्छ और विभिन्न प्रकार के भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सेवाओं का भी विस्तार होगा।
अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित प्रतीक्षालय कक्ष के पास फूड प्लाजा स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रारंभिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हाल ही में रेलवे के उच्च अधिकारियों ने स्टेशन प्रशासन से यात्रियों की दैनिक संख्या, टिकट राजस्व अन्य परिचालन संबंधी जानकारियां मांगी हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ही फूड प्लाजा का संचालन किया जाएगा।
फूड प्लाजा शुरू होने के बाद यात्रियों को एक ही स्थान पर भोजन, चाय, कॉफी और अन्य खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। ब्यूरो