{"_id":"6a3b0729068dfc77fd03d2e4","slug":"eight-children-from-kairana-and-bihar-were-found-operating-cutting-machines-panipat-news-c-244-1-pnp1012-159436-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैराना व बिहार के 8 बच्चे कटिंग मशीन चलाते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैराना व बिहार के 8 बच्चे कटिंग मशीन चलाते मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। कैराना और बिहार के 10-15 साल के बच्चों से फैक्टरी में लोहा काटने की मशीन चलाने का खतरनाक काम कराया जा रहा था। जिला टास्क फोर्स ने मंगलवार दोपहर को चौटाला रोड स्थित स्टील फैक्टरी में छापा मारकर आठ बच्चों को रेस्क्यू किया है। इनमें से सात बच्चे यूपी के कैराना और एक बच्चा बिहार का मिला है।
सभी बच्चों को तीन से 10 हजार मजदूरी देकर जोखिम भरे काम में लगाया गया। साथ ही फैक्टरी में ही एक कमरे में रखा गया था। बाल कल्याण समिति ने फैक्टरी मालिक के खिलााफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
पानीपत में फैक्टरियों में बाल मजदूरी को रोकने के लिए जिला उपायुक्त के निर्देशन में सात विभागों की जिला टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। टॉस्क फोर्स के सदस्यों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से चौटाला रोड पर फोर स्टील के नाम से फैक्टरी में बच्चों से जोखिम भरा कार्य कराए जाने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को एक रेस्क्यू टीम तैयार कर फैक्टरी में छापेमारी की गई। जिस समय टीम फैक्टरी में पहुंची तो वहां पर आठ बच्चे लोहा कटिंग और लोडिंग का कार्य करते हुए मिले। टीम ने सभी को रेस्क्यू किया। इनमें से दो किशोरों की उम्र करीब 15 साल है और वह तीन चार माह से काम कर रहे थे। ब्यूरो