{"_id":"69c0638dab10e7312a0d4e24","slug":"bhau-gang-called-and-said-that-we-did-not-demand-extortion-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154199-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फोन कर भाऊ गैंग ने कहा हमने नहीं मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फोन कर भाऊ गैंग ने कहा हमने नहीं मांगी रंगदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा और पूर्व डिप्टी स्पीकर सतबीर कादियान के बेटे देवेंद्र कादियान से पांच करोड़ की रंगदारी के मामले में नया मोड़ आया है। भाऊ गैंग ने पुर्तगाल के नंबर से फोन कर रंगदारी की कॉल न करने की बात कही है।
कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी कोई रंगदारी नहीं और न ही उनके गैंग से कोई फोन किया गया। अब पुलिस दोनों नंबरों की जांच कर रही है। थाना चांदनीबाग निवासी देवेंद्र कादियान को भाऊ गैंग के पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की कॉल आई थी। उनका कहना था कि 16 मार्च को वह एक विवाह समारोह में गए थे। रात को करीब 10 बजे उनके फोन पर एक व्हाटसएप कॉल आई थी। इसके कुछ देर बाद भाऊ गैंग के नाम से डेढ़ मिनट की एक वाइस रिकॉर्डिंग आई। जिसमें खुद को भाऊ गैंग से बताकर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। देवेंद्र कादियान की शिकायत पर थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब बताया जा रहा हे कि एक नंबर से उनके पास फिर कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को हिमांशु भाऊ बताया और कहा कि उन्होंने कोई रंगदारी नहीं मांगी और उसके किसी साथी ने कॉल नहीं की।
देवेंद्र कादियान ने पुलिस को भी इस बात से अवगत करा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने नंबर की जांच की तो नंबर पुर्तगाल का होने की बात सामने आई। अब पुलिस पहले जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच कर रही है।
Trending Videos