फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bomb threat... police arrived, found nothing.

Panipat News: बम की धमकी... पहुंची पुलिस, मिला कुछ नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bomb threat... police arrived, found nothing.
जिला सचिवालय मुख्य द्वार। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला सचिवालय और जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए इस धमकी भरे संदेश में खालिस्तानी समर्थक के नाम का उल्लेख किया गया था। इसमें जिला सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कोर्ट प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

सरकारी अवकाश होने के कारण परिसरों में आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। डॉग स्क्वायड की मदद से कोर्ट कॉम्प्लेक्स और जिला सचिवालय परिसर, वाहनों तथा संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। कई घंटे चले जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद सुरक्षा में दिखी लापरवाही
धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भले ही दोनों परिसरों की जांच कर स्थिति सामान्य बता दी, लेकिन इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही भी नजर आई। जांच अभियान खत्म होने के बाद जिला सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर केवल एक पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिया। वहीं, वीआईपी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आई। दोपहर ढाई बजे के बाद यहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं दिखा। ऐसे संवेदनशील स्थान पर धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में इस तरह की ढिलाई कई सवाल खड़े करती है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ईमेल पर जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स और जिला सचिवालय को बम से उड़ाने से संबंधित धमकी भरा संदेश मिला था। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों परिसरों की तुरंत गहन जांच कराई गई। यहां स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई। पुलिस अब इस ईमेल के सोर्स और आईपी एड्रेस को ट्रेस कर रही है। इसमें अफवाह और दहशत फैलाने वाले तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed