फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Chairperson of the Women's Commission kept calling the SP for two hours to speak with him.

Panipat News: एसपी से बात के लिए दो घंटे फोन करती रहीं महिला आयोग अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The Chairperson of the Women's Commission kept calling the SP for two hours to speak with him.
भूपेंद्र सिंह, एसपी--आर्काइव
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और प्रताड़ना के मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग और पानीपत पुलिस अधीक्षक के बीच संपर्क को लेकर शुक्रवार को मामला चर्चा में रहा। महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने आरोप लगाया कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह से बात करने के लिए करीब दो घंटे तक फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
वहीं, बाद में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मामले में स्पष्ट किया कि कॉल उनके कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर आई थी और अवकाश के कारण तत्काल संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ और प्रताड़ना के मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मामले की
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया।
उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि एसपी से बात करने के लिए उन्होंने करीब दो घंटे तक प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का फोन आने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। एसपी ने आयोग की अध्यक्ष को मामले में दर्ज प्राथमिकी और अब तक की पुलिस कार्रवाई से अवगत कराया।
अवकाश का दिन होने के कारण तत्काल संपर्क नहीं हो सका। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, तुरंत अध्यक्ष से बात की जानकारी साझा की। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। -भूपेंद्र सिंह, एसपी।
12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। महिला आयोग पीड़िता के साथ खड़ा है। पुलिस प्रशासन अारोपी लड़के और उसकी मां की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। बच्ची की सुरक्षा, मेडिकल जांच तथा काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाए।

- उषा प्रियदर्शी महिला आयोग अध्यक्ष
मामला
तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। उसने बताया कि काफी समय पहले पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उसके तीन बच्चे हैं। उनके पालन-पोषण के लिए करीब 10-12 साल पहले एक तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी की थी। महिला अपने साथ पांच साल के बेटे को लेकर आई थी, जो अब 18 साल का है। आरोप है कि महिला के बेटे ने 12 वर्षीय सौतेली बहन के साथ छेड़छाड़ की। वह कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी लड़का और उसकी मां फिलहाल कहीं चले गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दूसरी ओर आयोग ने जिला बाल संरक्षण टीम को भी निर्देश दिए हैं कि पीड़िता की सुरक्षा, मेडिकल जांच और त्वरित काउंसिलिंग की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से की जाए।

भूपेंद्र सिंह, एसपी--आर्काइव

भूपेंद्र सिंह, एसपी--आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed