सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus queue shelter facilities are in a dilapidated state; some have even been turned into tattoo parlors

Panipat News: बस क्यू शेल्टर व्यवस्था बदहाल, कुछ में सजी टैटू बनाने की दुकान

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bus queue shelter facilities are in a dilapidated state; some have even been turned into tattoo parlors
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जीटी रोड पर यात्रियों के लिए पर्याप्त बस क्यू शेल्टर नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बने कुछ शेल्टरों में टैटू बनाने वालों ने अस्थायी दुकानें भी लगा रखी हैं।

शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां यात्रियों की संख्या अधिक है, लेकिन वहां बस क्यू शेल्टर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण लोगों को तपती धूप और गर्मी में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि शहर में जिन स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं, वहां अधिकांश बसों का नियमित ठहराव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर नहीं मिल रही राहत : यात्री शंकर, बिजेंद्र और सतीश ने बताया कि जीटी रोड पर बहुत कम स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बने हुए हैं। जहां शेल्टर मौजूद हैं, वहां भी बसें नहीं रुकतीं, जिससे यात्रियों को खुले में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुराना बस स्टैंड, लाल बत्ती चौक, संजय चौक और गोहाना रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यात्रियों को तेज धूप में बसों का इंतजार करना पड़ता है। अनाज मंडी मोड़ पर बने बस क्यू शेल्टर के पास भी बसें नहीं रुकतीं, जिसके कारण यात्रियों को शेल्टर का लाभ नहीं मिल पाता।
यात्रियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

नए बस क्यू शेल्टर बनाने की तैयारी
जीटी रोड पर बने बस क्यू शेल्टरों के पास ही बसों के ठहराव के निर्देश चालक और परिचालकों को दिए गए हैं। यदि कोई चालक निर्धारित स्थान पर बस नहीं रोकता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में जल्द ही नए बस क्यू शेल्टर भी बनाए जाएंगे। - विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed