{"_id":"6a38577b3e9c22afb30b438e","slug":"child-marriage-halted-just-before-the-wedding-rituals-panipat-news-c-18-1-knl1004-933237-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फेरों से ठीक पहले रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फेरों से ठीक पहले रुकवाया बाल विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को फेरों से ठीक पहले बाल विवाह का मामला प्रशासन ने रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए शादी की रस्मों को बीच में ही रोक दिया।
मौके पर दो बहनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिनमें से एक नाबालिग पाई गई। बरात उत्तर प्रदेश के शामली जिले के मवी गांव से आनी थी, जबकि विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में एक दुल्हन की उम्र मात्र 16 वर्ष पाई गई। अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विवाह की सभी रस्में रुकवा दीं।
विज्ञापन
बताया गया कि परिजन नाबालिग के विवाह की तैयारी कर चुके थे, लेकिन प्रशासन के पहुंचने के बाद कार्यक्रम रोकना पड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बरात यूपी के मवी गांव से आनी थी और विवाह से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी थीं। हालांकि प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थिति बदल गई।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों के परिजनों को सोमवार को सभी मूल दस्तावेजों के साथ पानीपत कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।