सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Speeding truck kills two migrant workers on service lane.

Panipat News: सर्विस लेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो प्रवासी मजदूरों की ली जान

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck kills two migrant workers on service lane.
परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

समालखा। नेशनल हाईवे-44 पर झट्टीपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रविवार तड़के करीब तीन बजे सर्विस लेन पर रांग साइड में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक दो प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों एक ही परिवार में चाचा-भतीजा लगते थे और धान रोपाई के लिए आए थे। चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के खानपुर मोहिउद्दीनपुर गांव के इमतियाज ने समालखा थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आठ लोग मच्छरौली गांव में तेजा के खेत पर धान रोपाई के लिए आए थे। वे रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे जीटी सड़क पर मच्छरौली गांव के सामने गुप्ता फैक्ट्री के पास उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे जीटी सड़क की सर्विस लेन से पैदल ही खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी सर्विस लेन पर गलत दिशा (रांग साइड) से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए रियाजुद्दीन (35) और इमरान (30) को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथियों ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। इमरान के बुरी तरह से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रियाजुद्दीन को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। उनकी सिर पर अधिक चोट होने के चलते मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया। इमतियाज ने बताया कि इमरान के पीछे दो बेटी और रियाजुद्दीन के पीछे छह बच्चे हैं।
वर्जन :
जीटी सड़क पर झट्टीपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो प्रवासी लोगों की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। -दीपक कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।

परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी। संवाद

परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी। संवाद

परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी। संवाद

परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed