{"_id":"6997807ddfcb4d1a2507d6f8","slug":"even-small-complaints-are-not-being-resolved-in-the-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152542-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में छोटी शिकायतों का भी नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में छोटी शिकायतों का भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जनता समाधान शिविर में छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों को राशन कार्ड, पेंशन और परिवार पहचान पत्र में आय कम कराने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहा है। इसके बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों की समस्या अधिकारियों के आश्वासन तक सीमित है।
जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में वीरवार को जनता समाधान शिविर लगाया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के न होने पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनना शुरू की। समाधान शिविर सुबह 10 बजे शुरू किया। लोग बाहर पंजीकरण कराकर अपनी शिकायत रखने पहुंचे। उनकी 12 बजे तक समस्या सुनी।
प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दो घंटे में 20 लोग समस्या लेकर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर एक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाए। इनमें फैमिली आईडी में आय संशोधन, पेंशन, नगर निगम और पुलिस विभाग की प्रमुख रही।
निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जवाबदेही सुनिश्चित करने का बेहतरीन मंच हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता, पारदर्शिता और परिणाम आधारित कार्रवाई सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित हर शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
Trending Videos