{"_id":"699781b2beed57661e0cbba2","slug":"no-new-tender-was-issued-the-old-one-was-not-extended-and-heaps-of-garbage-remained-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152571-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नया टेंडर हुआ नहीं, पुराना बढ़ाया नहीं, लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नया टेंडर हुआ नहीं, पुराना बढ़ाया नहीं, लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग शहर में सफाई के नए टेंडर की मंजूरी नहीं दे पाया और न ही पुरानी एजेंसी के काम बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया।
ऐसे में आईएनडी और पूजा कंपनी ने शहर में सफाई का काम बंद कर दिया। शहर में दो दिन से सफाई नहीं हो पाई। ऐसे में शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सबसे बुरी स्थिति के शहर के बाजारों की बनी हुई है। ऐसे में लोगों का बाजार में निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। नगर निगम ने शहर में सफाई के टेंडर का प्रस्ताव सितंबर 2025 काे निदेशालय भेजा था। यह टेंडर पांच साल के लिए लगाया जाना था। इस बीच पूजा और आईएनडी कंपनी का टेंडर 31 दिसंबर को खत्म हो गया।
निदेशालय से टेंडर की मंजूरी नहीं मिलने पर दोनों एजेंसियों का काम दो महीने के लिए बढ़ा दिया था। स्थानीय निकाय विभाग ने इसका बजट मंजूरी नहीं किए। कंपनी ने एक महीने से मानदेय नहीं दिया तो कर्मी हड़ताल पर चले गए। शहर में बुधवार और वीरवार को सफाई नहीं हो सकी। पूजा कंपनी ने मॉडल टाउन की तरफ कुछ काम किया भी जबकि आईएनडी ने शहर के बाजार और इस हिस्से में सफाई नहीं की। ऐसे में इंसार बाजार, सनाैली राेड, बरसत राेड, तहसील कैंप, सेक्टर-13/17, सनाैली राेड, किला एरिया, कुटानी राेड, बबैल राेड, सेक्टर/11/12 समेत कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। इंसार बाजार के प्रधान गौरव लिखा और रमेश ने बताया कि बाजार में कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई तरफ कोई ध्यान नहीं है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos