सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation will disconnect the connections of 12 thousand consumers, and the defaulters have been given a final notice.

Panipat News: 12 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा निगम, बकायेदारों को दी अंतिम नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The corporation will disconnect the connections of 12 thousand consumers, and the defaulters have been given a final notice.
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बढ़ते बिजली बिल बकाया को लेकर बिजली निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। करीब 12 हजार उपभोक्ताओं पर आठ करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है। इस पर संज्ञान लेते हुए निगम ने लंबे समय से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटने के निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos

विभागीय बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। निर्धारित समय में भुगतान न करने पर बिना किसी ढिलाई के बिजली कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष वसूली अभियान होगा तेज: निगम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिन क्षेत्रों में बकाया अधिक है, वहां टीमें गठित कर फील्ड में भेजी जाएंगी। मौके पर ही बकाया वसूली की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पहले उपभोक्ताओं को भुगतान के प्रति जागरूक किया जाए, लेकिन जानबूझकर बिल लंबित रखने वालों पर सख्ती बरती जाए। अधिकारियों को प्रतिदिन की वसूली रिपोर्ट सब डिवीजन स्तर से मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्रवाई में देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जनवरी-फरवरी में 57 करोड़ से अधिक की रिकवरी : निगम के अनुसार फरवरी माह में 11,870 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 15 करोड़ 78 लाख रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed