फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fruit seller dies after being hit by an unknown vehicle in Ansal City

Panipat News: अंसल सिटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller dies after being hit by an unknown vehicle in Ansal City
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अंसल सिटी में शराब ठेके के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल फल विक्रेता मतलौडा के पवन (37) की मंगलवार दोपहर बाद पीजीआई में मौत हो गई।
सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने पवन के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कवी गांव के राजेश कुमार ने बताया कि वह हाल में मतलौडा अनाज मंडी के पास किराये पर रहते हैं। उनके बड़े भाई पवन सेक्टर-18 में रेहड़ी लगाकर फल बेचते थे। सोमवार की रात को करीब साढ़े 10 बजे वह सेक्टर-18 से वापस आ रहे थे। वे अंसल सिटी में शराब के ठेके के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पवन को घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो वहां से पता चला की उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद वह पीजीआई पहुंचे। जहां पर पवन की मंगलवार को मौत हो गई। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी दीपक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed