फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Train travel becomes difficult during the festive season; securing a seat proves to be a challenge.

Panipat News: त्योहारी सीजन में ट्रेन यात्रा हुई मुश्किल, सीट मिलना हुआ दुश्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Train travel becomes difficult during the festive season; securing a seat proves to be a challenge.
पानीपत। त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। खासकर बिहार के लिए जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को सफर के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए कोचों की ओर दौड़ लगाते दिखाई देते हैं। कई ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। आम्रपाली एक्सप्रेस में 50 से 60 की वेटिंग चल रही हैं। नेताजी एक्सप्रेस में लगभग 40 की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

इन दिनों स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री बिहार के शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। त्योहारों के चलते अपने घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ट्रेन के आने की सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। सामान्य कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


यात्री राज ने बताया कि वह पानीपत में काम करते हैं और त्योहार पर घर जा रहा है। टिकट मिलने के बावजूद चिंता है कि ट्रेन में बैठने की जगह मिलेगी या नहीं। सामान्य कोच में काफी भीड़ रहती है। कई बार ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट तो दूर खड़े होने की जगह भी मुश्किल से मिलती है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह स्थिति और ज्यादा परेशानी वाली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के ठहराव का समय भी बढ़ा दिया जाता है। यात्रियों को अपने सामान और बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed