{"_id":"6a7ce55c4d2a3ad21e0a3dee","slug":"pti-of-a-sarvodaya-school-in-new-delhi-shot-dead-body-found-near-khojkipur-drain-2-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162316-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नई दिल्ली के सर्वोदय स्कूल के पीटीआई की पांच गोली मारकर हत्या, खोजकीपुर ड्रेन-2 के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नई दिल्ली के सर्वोदय स्कूल के पीटीआई की पांच गोली मारकर हत्या, खोजकीपुर ड्रेन-2 के पास मिला शव
विज्ञापन
अवधेश का फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना बापौली क्षेत्र में खोजकीपुर कलां गांव में ड्रेन-2 के पास मंगलवार देर रात यूपी के जलालपुर निवासी पीटीआई अवधेश (36) की पांच गोली मारकर हत्या कर दी। वे नई दिल्ली के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पीटीआई थे। वह आठ अगस्त को निजी काम से घर से निकले थे। उनके साथ साहिल सिंह नाम का युवक भी था। परिजनों ने साहिल पर ही गोली मारकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। थाना बापौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल से पांच खोल और एक कारतूस बरामद किया है।
शामली के जलालपुर निवासी विक्रांत उर्फ मोनू ने बताया कि वह तीन भाई हैं उनके सबसे बड़े भाई अवधेश नई दिल्ली में पीटीआई के पद पर तैनात थे और वहीं पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। आठ अगस्त को वह घर आए और किसी निजी काम से घर से निकले थे। बाद में फोन कर बताया कि वह साहिल सिंह के साथ हैं। मंगलवार रात 11 बजे उनका फिर फोन आया और साहिल सिंह के साथ होने की बात कही। उन्होंने भतीजे के नंबर पर अपनी लोकेशन भेजी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस से सूचना मिली कि अवधेश का शव बापौली थाना क्षेत्र के खोजकीपुर गांव में ड्रेन-2 के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अवधेश की पांच गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने साहिल पर पुरानी रंजिश में हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से पांच खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। बापौली थाना पुलिस ने विक्रांत की शिकायत पर साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने शव पीजीआई खानपुर भेज दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
बाॅक्स
बहन की शादी के लिए निकलवाए थे 23.45 लाख रुपये
विक्रांत ने बताया कि अवधेश का विवाह नहीं हुआ था। उनकी छोटी बहन का रिश्ता तय हो गया है। सर्दी में उनकी शादी करने की योजना है। जिस कारण उन्होंने कुछ दिन पहले ही खाते से 23.45 लाख रुपये निकाले थे। यह पैसा अवधेश के पास ही था। उन्हें शक है कि इसी पैसे के लिए उसकी हत्या की गई है।
बाॅक्स
बापौली क्षेत्र के ड्रेन-3 के पास थी आखिरी लोकेशन
विक्रांत ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 11 बजे अवधेश ने उनके भतीजे को अपनी लोकेशन भेजी थी। साथ ही कहा था कि सुरक्षा की दृष्टि से लोकेशन भेज रहा हूं। उस समय उनकी लोकेशन बापौली थाना क्षेत्र के ड्रेन-3 के रायमल गांव के आस-पास थी। इसके बाद बुधवार सुबह को उनका शव करीब ढाई किमी दूर खोजकीपुर कलां गांव के पास मिला।
-- --
वर्जन
गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
नरेंद्र कादियान, डीएसपी।
-- -- -- --