फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Striking employees dumped two trolley-loads of garbage outside Palika Bazar and the municipal office.

Panipat News: पालिका बाजार और निगम कार्यालय के बाहर हड़ताली कर्मचारियों ने फेंका दो ट्रॉली कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Striking employees dumped two trolley-loads of garbage outside Palika Bazar and the municipal office.
पालिका बाजार कार्यालय के नीचे कूड़ा डालते सफाई कर्मचारी। संवाद
फोटो-26 और 27
विज्ञापन


-चार दिन और बढ़ाई हड़ताल, मंत्री, सांसद और पार्षदों के घर के बाहर कूड़ा फेंकने की दी चेतावनी।
-शहर में फैला करीब 75 टन कूड़ा
-प्राॅपर्टी आईडी और टैक्स जमा कराने आए लोग बिना काम कराए लौटने को मजबूर
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते निगम में कामकाज के साथ शहर में सफाई व्यवस्था बेहाल रही। शहर में करीब 75 टन कूड़ा फैला हुआ है। प्रॉपर्टी टैक्स और प्रमाणपत्र बनवाने आए करीब 30 लोगों काे वापस जाना पड़ा। निगम कर्मचारियों ने अनदेखी बरतने पर प्रदर्शन उग्र कर दिया। निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर दो ट्रॉली कूड़ा डाल दिया। इससे कार्यालय के साथ पालिका बाजार में आना-जाना मुश्किल हो गया। निगम ने हड़ताल के बाद कूड़ा उठवाया।
नगर निगम कर्मचारियों ने बुधवार को चार दिन की हड़ताल के दौरान सरकार और अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। नगर निगम शाखा के प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि 13 मई को संघ और सरकार के बीच मांगों पर समझौता किया था। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। वे इसके लिए कई बार मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो कर्मचारी मंत्रियों, सांसदों और पार्षदों के घरों के बाहर कूड़ा फेंकने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हड़ताल के कारण यदि शहर की सफाई बिगड़ती है या कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन


बाॅक्स
एक दर्जन कॉलोनियों में नहीं हो पा रही सफाई
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में सफाई नहीं हो पा रही है। हड़ताल के चलते करीब 75 टन कूड़ा शहर में पड़ा है। हालांंकि नगर निगम ने कूड़ा उठान व सफाई के लिए पहले से काम कर रही एजेंसियों का सहारा लिया है। इनकी मदद से कूड़ा उठान कराया जा रहा है। कॉलोनियों गलियों में अपेक्षाकृत सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
काम न होने से निराश होकर लौटना पड़ा।
निगम कर्मचारियों की हड़ताल और कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंके जाने के कारण अपने काम से आए आम नागरिकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मॉडल टाउन के रामेहर ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से अपनी प्रॉपर्टी आईडी में संशोधन कराने के लिए आ रहे हैं। बुधवार को काम की उम्मीद से पहुंचे थे। यहां कार्यालय के बाहर कूड़े का ढेर लगा था और कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे। काम न होने से निराश होकर लौटना पड़ा। तहसील कैंप के राजेश कुमार ने बताया कि वह हाउस टैक्स जमा कराने के लिए आया था। यहां पर कोई व्यवस्था नहीं मिली। सीट पर सभी कर्मचारी नहीं होने पर पूरा काम नहीं हो पाया। ऐसे में उनको लौटना पड़ा।


वर्जन :
हड़ताल के दौरान सफाई लगातार कराई जा रही है। किसी क्षेत्र में समस्या नहीं आने दी जा रही है। कार्यालय का काम भी प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है।
अरुण कुमार, डीएमसी।

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे कूड़ा डालते सफाई कर्मचारी। संवाद

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे कूड़ा डालते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed