फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A river of devotion flowed through the bhajans of Baba Shyam; devotees rejoiced at the Jhulan Mahotsav.

Panipat News: बाबा श्याम के भजनों की बही श्रद्धा की गंगा, झूलन महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A river of devotion flowed through the bhajans of Baba Shyam; devotees rejoiced at the Jhulan Mahotsav.
प्रथम वार्षिकोत्सव व झूलन महोत्सव में सजा बाबा का दरबार। संवाद
पानीपत। बाबा श्याम के दर पर आकर हर दुखड़ा मिट जाता है... और झूला झूलों सांवरिया...जैसे मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका रहा बुधवार को श्री श्याम अखाड़ा परिवार पानीपत द्वारा प्रथम वार्षिकोत्सव एवं झूलन महोत्सव का। आयोजन सेक्टर-25 हुडा स्थित शगुन फार्म में किया गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का झूलन दरबार रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा को श्रद्धापूर्वक झूला झुला कर मनवांछित आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रींगस धाम निज मंदिर सेवक परिवार के महाराज कुशल सिंह चौहान का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके सानिध्य में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। परिवार के प्रमुख सेवादार वासु जैन ने बताया कि सावन महीने में यह विशेष आयोजन श्री श्याम प्रभु की भक्ति, सेवा और संकीर्तन को समर्पित है। कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य झूलन महोत्सव आयोजित किया। इसमें श्रद्धालु बाबा को झूला झुलाकर, भजन-कीर्तन कर व बाबा का गुणगान करते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके पश्चात देश के प्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

छोटा खाटू धाम से आए बंटू भैया ने खाटू वाले श्याम धणी मेरी नाव चला देना... और श्याम थारो नाम म्हाने प्यारो लागे... भजन गाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। करनाल से आई विशी अरोड़ा ने सांवरिया सरकार थारी जय होवे... और मोर छड़ी लहराई रे...प्रस्तुत कर पांडाल को तालियों से गुंजायमान कर दिया। जालंधर के शुभम शर्मा ने श्याम बिन रह्यो न जाए...और लीले चढ़ के आजा ओ श्याम... गाकर समा बांधा। रूपाली रेतिया ने मेरे सिर पर हाथ फेर दो बाबा...और रिमझिम बरसे मेहा, झूले श्याम हमारे. की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। गायक साहिल वशिष्ठ ने तेरी कृपा से श्याम सब काम हो रहा है... व खाटू के राजा आपकी जय हो... और सूरज शर्मा ने बाबा श्याम हमारा है, सहारा है... और झूला झूले रे कन्हैया...जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed