{"_id":"6a7cdf2aaf74e961ea0b1e60","slug":"merger-of-the-two-factions-of-the-sehrawat-khap-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162307-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सहरावत खाप के दोनों गुटों का विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सहरावत खाप के दोनों गुटों का विलय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। सहरावत खाप के दोनों गुटों का विलय हो गया है। दोनों ने आपसी मतभेद भुला कर एक मंच पर आने का फैसला लिया। इसके साथ खाप के प्रचार-प्रसार और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
सैनिक भवन इसराना में बुधवार काे सहरावत खाप पंचायत आयोजन की गई। इसकी अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष धारा सिंह सहरावत (बवाना) ने की। इसमें देशभर से सहरावत समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज हित में कार्य करने व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सहरावत, सहज राम सहरावत, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वरुण सहरावत और उत्तराखंड से प्रताप सहरावत विशेष रूप से मौजूद रहे।