{"_id":"69c061d9031e58e0ab0dae64","slug":"gauri-bansal-welcomed-at-chulkana-dham-panipat-news-c-244-1-pnp1006-154205-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गौरी बंसल का चुलकाना धाम में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गौरी बंसल का चुलकाना धाम में स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। संघ लोक सेवा आयोग के सात मार्च को घोषित परिणाम में चुलकाना गांव निवासी जय नारायण बंसल की पौत्री गौरी बंसल ने 112वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गौरी की इस उपलब्धि से उनके परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। मूल रूप से समालखा के चुलकाना धाम की रहने वाली गौरी वर्तमान में अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती हैं। रविवार को वह अपने पैतृक गांव चुलकाना धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने श्याम बाबा मंदिर व लकीसर बाबा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गांव पहुंचने पर गौरी बंसल का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
इस मौके पर ब्रिगेडियर मुकेश बंसल, पूर्व सरपंच मदन शर्मा, प्रवीण चुलकाना, सुरेश शर्मा, सुनीता बंसल, साहिल बंसल, जयनारायण धीमान, ज्योति बंसल, राहुल सिंघल, रकम सिंह, ईशा सिंघल व पुजारी रघुवीर शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos