सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Healthy Women-Empowered Family Clinics to be set up in the District Hospital and Sub-Divisional Hospital

Panipat News: जिला अस्पताल समेत उप-मंडल अस्पताल में बनेंगे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लीनिक

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 03 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Healthy Women-Empowered Family Clinics to be set up in the District Hospital and Sub-Divisional Hospital
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश का बजट लोगों की अपेक्षानुसार रहा है। जिला नागरिक अस्पताल समेत उप-मंडल अस्पताल में स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार क्लीनिक बनाए जाएंगे। सीएचसी-पीएचसी पर अग्निश्मन प्रणाली और सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्शदाता की नियुक्ति होने से लोगों को फायदा होगा। प्रत्येक महीने 70 वर्ष की आयु से अधिक के बुजुर्गों के लिए निशुल्क रक्त जांच शिविर लगाना सराहनीय है।
Trending Videos


सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्शदाता नियुक्त होना रहेगा फायदेमंद
जिला नागरिक अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल ने कहा कि इस बार बजट में स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए कई घोषणा हुई हैं। सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्शदाता की नियुक्ति होने से लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं विद्यालय और विश्वविद्यालय में परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग करने से बच्चों को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिल सकेगा इससे युवाओं में बढ़ते मनोरोग को कम करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीवा कैंसर के लिए क्लीनिक बनने से किशोरियों को मिलेगी सुरक्षा
जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदूजा ने कहा कि ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए जिला नागरिक अस्पताल समेत उप-मंडल अस्पताल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लीनिक बनने से किशोरियों को सुरक्षा मिलेगी और आगामी बड़ी बीमारी से बचाव के लिए नियमित रूप से टीकाकरण हो पाएगा। विभाग की ओर से ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है अब अलग से क्लीनिक बनने से किशोरियों को टीकाकरण करवाते समय झिझक महसूस नहीं होगी।

जिले को जल्द मिलेगी एमसीएच विंग की सुविधा
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने कहा कि बजट में जिले को 300 बेड की एमसीएच विंग की सुविधा मिलने की घोषणा हुई है। विंग लगभग बनकर तैयार भी हो चुकी है। विंग में लिफ्ट का कुछ काम रहता है वह भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। लोगों के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें 62.37 करोड़ से बनकर लगभग तैयार हो चुकी एमसीएच विंग की सुविधा मिलेगी इसमें जच्चा-बच्चा को एक छत के नीचे इलाज व दवा मिल पाएगी।

सीएचसी-पीएचसी पर मिलेगी अग्निशमन प्रणाली की सुविधा
अतिरिक्त एसएमओ डॉ. ज्योति दहिया ने कहा कि बजट में सीएचसी-पीएचसी के लिए भी सुविधा बढ़ाने की घोषणा हुई है। अब जल्द ही सीएचसी-पीएचसी पर अग्निशमन प्रणाली शुरू होगी। सरकार द्वारा प्रदेश में 100 करोड़ की लागत से अग्निशमन प्रणाली को शुरू किया जाएगा इससे सीएचसी-पीएचसी तक सीमित लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed