{"_id":"6a7cdf4803d341e42f031c26","slug":"lights-will-be-installed-in-lodhi-park-and-captain-nagar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162276-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लोधी पार्क और कप्तान नगर में लगेंगी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लोधी पार्क और कप्तान नगर में लगेंगी लाइटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने शहर में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रमुख परिसरों को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। जीटी रोड से लोधी पार्क और कप्तान नगर पार्क में अष्टकोणीय स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ-साथ सेक्टर 25-1 स्थित ट्रक यूनियन परिसर की चहारदीवारी कराने की योजना तैयार की गई है।
इन विकास कार्यों पर लगभग 1.92 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने श्रम एवं निर्माण (एलएंडसी) सोसाइटियों व ठेकेदारों से कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए तकनीकी व वित्तीय दस्तावेज 20 व 28अगस्त तक ऑनलाइन जमा कराए जा सकते हैं।
नगर निगम ने वार्ड-4 में प्रकाश व्यवस्था के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए 10.24 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत जीटी रोड स्काईलार्क खांडा चौक से लोधी पार्क तक छह मीटर ऊंचे अष्टकोणीय (ऑक्टागोनल) स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे। संबंधित ठेकेदार को 230 दिन की समय सीमा के भीतर यह काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
वार्ड-4 की पार्षद अंजली शर्मा ने बताया कि स्काईलार्क रोड क्षेत्र की मुख्य सड़कों में शामिल है, जहां पर्याप्त रोशनी की अत्यधिक आवश्यकता थी। इस परियोजना से लोधी पार्क और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह रोशन होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।