सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Martyr Memorial Committee burns effigy of imperialist forces

Panipat News: शहीद यादगार समिति ने साम्राज्यवादी ताकतों का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Martyr Memorial Committee burns effigy of imperialist forces
विज्ञापन
पानीपत। शहीद यादगार समिति पानीपत ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के 95वें बलिदान दिवस को साम्राज्यवाद सांप्रदायिकता विरोधी दिवस के रूप में मनाया और दुनिया के तानाशाहों का जीटी रोड लालबत्ती से आगे यू-टर्न पर पुतला फूंका।
Trending Videos

इससे पहले मजदूर संगठन सीटू जिला कार्यालय गीता कॉलोनी में सभा आयोजित की गई। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मजदूर संगठन सीटू, एटक, अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा, खेत मजदूर यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा, जनवादी महिला समिति, कौमी एकता मंच, पानीपत नागरिक मंच व गांधी ग्लोबल फैमिली सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त व एटक राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने कहा कि शहीदों ने इस देश की मजबूती के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। हमें उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, सचिव राजपाल, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह छौक्कर, उप प्रधान सीताराम शर्मा, संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जयकरण कादियान, रोहतास मलिक आर्य, खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राजेंद्र छौक्कर,सर्व कर्मचारी संघ राज्य उप प्रधान कश्मीर सिंह, राज्य सचिव तेजिंद्र खर्ब, जिला प्रधान अमरीश त्यागी, सचिव शिवकुमार अहलावत व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ प्रधान बलवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed