फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorists failing to make online payments; traffic challans will now be delivered to their homes via post.

Panipat News: ऑनलाइन भुगतान नहीं कर रहे वाहन चालक, अब डाक से घर पहुंचेगा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Motorists failing to make online payments; traffic challans will now be delivered to their homes via post.
जीटी रोड हाईवे पर सेक्टर-18 टोल के पास गलत दिशा में वाहन दौडाते वाहन चालक। फाइल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। वाहन चालक ऑनलाइन चालान जमा नहीं कर रहे हैं तो उनके घर पर डाक से चालान की की कॉपी भेजी जा रही है। कुछ वाहन चालकों का मोबाइल नंबर भी अपग्रेड नहीं है। उनके चालान भी डाक द्वारा भेजे जाएंगे। इसके लिए एक माह में 18 हजार से अधिक चालान चिह्नित किए गए हैं।
सड़क सुरक्षा को देखते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं। हाल ही में शहर में गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए जीटी रोड पर छह स्थानों पर कैमरे लगाए गए थे। जुलाई माह में कैमरों के माध्यम से 18 हजार से अधिक वाहन चालकों को चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


बाॅक्स
सबसे अधिक मामले गलत दिशा और बिना हेलमेट के मिले
सबसे अधिक चालान गलत दिशा और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों वाले दुपहिया वाहन चालकों के हैं। वाहन चालकों द्वारा ऑनलाइन चालान का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण अब यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को डाक द्वारा उनके घर पर चालान भेजने का अभियान शुरू किया है। सोमवार से सभी के घर पर रजिटर्ड डाक द्वारा चालान की कॉपी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
छह स्थानों पर लगाए गए हैं कैमरे

छह स्थानों पर लगाए गए थे कैमरे शहर में जीटी रोड पर सुरक्षित यातायात के लिए छह स्थानों राधा स्वामी सत्संग भवन, पीवीआर मॉल, तहसील कैंप चौक, ऑफिसर कॉलोनी कट, टीडीआई पुल के पास और जोध सच्चियार गुरुद्वारे के सामने कैमरे लगाए गए हैं।
----------

छह माह में 151 लोगों की हुई सड़क हादसों में मौत जिले में एक जनवरी से 30 जून तक सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 151 से अधिक पहुंच गई है। इन छह माह में जिले में 249 सड़क हादसे हुए, जिनमें 181 लोग घायल हुए। वहीं 151 वाहन चालकों की मौत हो गई।

------वर्जन
कुछ वाहन चालक ऑनलाइन चालान होने पर भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों को चिह्नित किया जा रहा है। इन सबको डाक द्वारा चालान भेजे जाएंगे। कुछ वाहन चालकों के नंबर वाहन की आरसी में नहीं है तो उनके भी घर पर ही चालान की कॉपी भेजी जाएगी।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed