फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city was steeped in the spirit of patriotism during the march held in honor of the Tricolour.

Panipat News: तिरंगे के सम्मान में यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The city was steeped in the spirit of patriotism during the march held in honor of the Tricolour.
तिरंगा यात्रा निकालते उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक। संवाद
पानीपत। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार सायं तिरंगा यात्रा निकाली गई। विश्राम गृह से शुरू यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंची। अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करना है। उन्होंने सभी से देश के विकास और सुरक्षा में पूरी निष्ठा से योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा समाज को एक सूत्र में बांधने और शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम रहे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण व नगराधीश टीनू पोसवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed