फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra's 'golden javelin' shines again at the 2026 Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा का फिर चला 'स्वर्णिम भाला, माता-पिता बोले- फिर रोशन कर दिखाया देश का नाम

Sat, 01 Aug 2026 09:09 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 01 Aug 2026 09:09 AM IST
सार

नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीरज ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उसने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra's 'golden javelin' shines again at the 2026 Commonwealth Games
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

खंडरा के लाल नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भाला फेंक फ़ाइनल में नीरज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 85.83 मीटर के साथ रजत पदक देश की झोली में डाल दिया। इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही नीरज के पैतृक गांव खंडरा में जश्न का माहौल बन गया।

विज्ञापन


नीरज की इस उपलब्धि पर उनके पिता सतीश कुमार और माता सरोज देवी की आंखें खुशी से छलक आईं। जीत के बाद माता सरोज देवी ने कहा कि हमारे बेटे की मेहनत और देशवासियों की दुआएं रंग लाई हैं। नीरज ने एक बार फिर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं पिता सतीश कुमार ने कहा कि नीरज का समर्पण ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, वह हर प्रतियोगिता में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करता है।
विज्ञापन


चाचा बोले- भतीजे ने फिर रच दिया इतिहास
नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीरज ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उसने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियन का लगातार स्वर्णिम सफर
नीरज चोपड़ा का यह प्रदर्शन उनकी निरंतरता का प्रमाण है। इससे पहले भी नीरज ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में 89.45 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में 87.58 मीटर के साथ ऐतिहासिक गोल्ड, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) में 88.17 मीटर और एशियन गेम्स 2023 (हांगझोउ) में 88.88 मीटर भाला फेंककर भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई है। दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर के अपने पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ नीरज पहले ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में शामिल हो चुके हैं। कॉमनवेल्थ 2026 की यह नई उपलब्धि उनके इसी शानदार और बेमिसाल सफर का एक नया अध्याय है। उन्होंने रजत पदक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed