{"_id":"69c3d371d0bbe2fc410ff585","slug":"oil-companies-accused-of-arbitrariness-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल कंपनियां कर रही मनमानी: भुगतान के बाद भी नहीं दे रही पर्याप्त ईंधन, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल कंपनियां कर रही मनमानी: भुगतान के बाद भी नहीं दे रही पर्याप्त ईंधन, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आरोप
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
भुगतान पूरा करने के बाद भी कंपनियां पर्याप्त मात्रा में ईंधन सप्लाई नहीं कर रही हैं। परिणामस्वरूप कई पंप ड्राई हो गए हैं, जबकि बाकी पंपों पर केवल सीमित मात्रा में ही तेल उपलब्ध है।
संजीव चौधरी, पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने तेल कंपनियों पर भुगतान करने के बावजूद डीलरों को पूरा पेट्रोल-डीजल न देने का आरोप लगाया है। प्रदेश के कई पेट्रोल पंप या तो पूरी तरह सूख गए हैं या फिर सीमित सप्लाई पर ही चल रहे हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कंपनियों के बिक्री अधिकारी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर असुविधा बढ़ेगी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
चौधरी ने बताया कि भुगतान पूरा करने के बाद भी कंपनियां पर्याप्त मात्रा में ईंधन सप्लाई नहीं कर रही हैं। परिणामस्वरूप कई पंप ड्राई हो गए हैं, जबकि बाकी पंपों पर केवल सीमित मात्रा में ही तेल उपलब्ध है। उन्होंने कहा यह जानबूझकर किया जा रहा है, क्योंकि बिक्री अधिकारी स्पष्ट रूप से उच्च अधिकारियों के निर्देश का हवाला दे रहे हैं। डीलर्स एसोसिएशन ने तेल कंपनियों से तुरंत पर्याप्त सप्लाई बहाल करने की मांग की है। अन्यथा आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। यह स्थिति खासकर दूरदराज के इलाकों और हाईवे पर पेट्रोल पंपों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है।
आम वाहन चालकों को ईंधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने संबंधित मंत्रालय और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य हो सके और उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।
Trending Videos