सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One roadways bus is not enough for Katra, passengers are facing problems in visiting the Mata temple.

Panipat News: कटरा के लिए रोडवेज की एक बस नाकाफी, माता के दर्शन के लिए यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
One roadways bus is not enough for Katra, passengers are facing problems in visiting the Mata temple.
विज्ञापन
पानीपत। माता के दर्शन के लिए कटरा मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले भक्तों को बसों की कमी के कारण परेशानी हो रही है। कटरा के लिए डिपो से रोजाना केवल एक बस को भेजा जाता है। यह बस शाम को चार बजे दिल्ली से चलकर सवा पांच बजे पानीपत पहुंचकर यहां से कटरा के लिए यात्रियों को लेकर जाती है। यह बस अगले दिन सुबह करीब छह बजे कटरा पहुंचती है। पानीपत से कटरा जाने वाले यात्रियों के लिए 730 रुपये किराया
Trending Videos

निर्धारित किया गया है। नवरात्र में मां के दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण यात्रियों को कटरा जाने के लिए पर्याप्त बसें नहीं मिल पा रही है। यात्री सुदेश, विजय और विशाल ने बताया कि वह परिवार सहित नवरात्र में मां के दर्शन के लिए कटरा जाने के लिए बस स्टैंड पर बस के निर्धारित समय से पहले पहुंचे लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें बस में सीट नहीं मिल पाई। इस कारण उन्हें बस में खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि रोडवेज अधिकारियों को नवरात्र में कटरा के लिए अन्य बसों को चलाना चाहिए, इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिपो से एक बस को कटरा के लिए रोजाना भेजा जाता है। यह बस शाम को चार बजे दिल्ली से चलकर सवा पांच बजे पानीपत से कटरा के लिए जाती है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर रूट पर अन्य बसों को चलाया जाएगा।

- विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed