{"_id":"69c62e12ae1eab65d307f5ea","slug":"video-one-dead-another-survives-after-being-hit-by-private-bus-in-panipat-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा बचा
पानीपत-जींद रोड पर भालसी गांव के नजदीक प्राइवेट बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक हलवाई की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा बच गया। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। अटावला गांव के चांद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है।
उनके साथ उनके मामा का लड़का जगदीश (निवासी धनसौली) पिछले 10 वर्षों से काम कर रहा है। वे वीरवार रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल पर थर्मल प्लांट में भंडारे की मिठाई बनाकर अटावला गांव लौट रहे थे। भालसी गांव के नजदीक एक बस के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
आरोपी चालक बस के साथ भाग गया। वह जगदीश को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचै। थाना मतलौडा पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।