{"_id":"6971706a00eb85e732086ae8","slug":"rahul-gandhi-and-bhupinder-hooda-have-similar-views-and-understanding-congress-lacks-policy-intention-and-leadership-naib-panipat-news-c-244-1-pnp1001-150976-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : सोनीपत के ध्यानार्थ : राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा के विचार और समझ एक जैसी, कांग्रेस में नीति, नीयत और नेतृत्व नहीं : नायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : सोनीपत के ध्यानार्थ : राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा के विचार और समझ एक जैसी, कांग्रेस में नीति, नीयत और नेतृत्व नहीं : नायब
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा के विचार और समझ एक जैसी हैं। यही कारण है कि कांग्रेस को प्रदेश के साथ पूरे देश में जनता ने नकार दिया है। अब मंथन बैठक और यात्रा निकाली जा रही हैं। इनका भी कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस में नीति, नीयत और नेतृत्व नहीं है।
उन्होंने ये बात बुधवार को पानीपत के जिमखाना क्लब में कही। वे यहां पानीपत, करनाल व सोनीपत के उद्यमियों के साथ प्री-बजट बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है और जनता इनके कारनामों को जान चुकी है। इनकी नीतियों के परिणाम कांग्रेस भुगत रही है। कांग्रेस को हरियाणा के साथ देश ने नकार दिया है। राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा बराबर ही हैं। दोनों हर समय उल्टी सीधी बात करते हैं।
पिछले 10 दिन से मंथन बैठक व यात्रा चल रही है। इसमें आपसी गुटबाजी इस हद तक है कि नेतृत्व करने वाले भी आगे नहीं आ पा रहे हैं। विपक्ष के आरोप भी झूठ का पुलिंदा हैं। अब दूसरे प्रदेश के युवाओं को नौकरी लगाने की बात कह रहे हैं। इसके उलट कांग्रेस के कार्यकाल में नौकरियों पर बोली लगती थी। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी यह बात सामने आ गई थी। इस समय बंदरबांट की जाती थी। भाजपा सरकार ने बिना पर्ची व खर्ची दो लाख युवाओं को नौकरी दी है। 15 हजार नौकरी की प्रक्रिया चल रही है। गरीब परिवारों से एचसीएस की नौकरी पा रहे हैं। कांग्रेस राज में एससी या बीसी समाज के साथ सामान्य वर्ग में गरीब परिवार का भी नौकरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में बजट अपने स्तर पर बना देते थे। भाजपा जनता के बीच जाकर सुझाव ले रही है और उन सुझावों को बजट में शामिल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।
Trending Videos