{"_id":"69bdc34c65da3fd1400932d7","slug":"three-youths-duped-of-rs-65-lakh-sent-to-vietnam-instead-of-germany-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154110-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन युवकों से 65 लाख रुपये ठगे, जर्मनी की बजाय भेज दिया वियतनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन युवकों से 65 लाख रुपये ठगे, जर्मनी की बजाय भेज दिया वियतनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। एक ट्रैवल एजेंट ने खलीला माजरा समेत तीन गांवों के तीन युवकों को जर्मनी भेजने के नाम पर 65 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने तीनों को जर्मनी की बजाय वियतनाम भेज दिया। उनको वियतनाम से ही वापस आना पड़ा। थाना इसराना पुलिस ने युवकों की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खलीला माजरा गांव के सुरेश ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके लड़के योगेश का साला जर्मनी गया हुआ है। उन्होंने एजेंट विशाल से बेटे योगेश को भी जर्मनी भेजने की बात कही। इसके बाद योगेश, भादड़ गांव के रिंकू व इसराना के आशु को भी जर्मनी भेजने और काम दिलवाने के लिए 65 लाख रुपये में एजेंट विशाल से बात तय हो गई। एजेंट विशाल ने तीनों को अप्रैल 2024 में पहले वियतनाम भेज दिया और कहा कि वहां पर एजेंट बलदेव मिलेगा। वह वहां से जर्मनी भेजेगा। कई माह वियतनाम में रहने के बाद में एजेंट ने जर्मनी नहीं भेजा जबकि उनसे 65 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में वे तीनों अपने खर्च पर वहां से अपने देश वापस आ गए। एजेंट ने यहां पर आने के बाद रुपये देने से भी मना कर दिया। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि सुरेश कुमार की शिकायत के आधार पर विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
Trending Videos