{"_id":"69b875dc6e6c5ae0b70324cf","slug":"two-accused-of-factory-theft-arrested-six-incidents-revealed-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153869-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्टरी से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, छह वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्टरी से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, छह वारदात का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फैक्टरी से मशीन व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सीआईए-2 की टीम ने रविवार शाम कुलदीप नगर से दो आरोपियों तेजपाल उर्फ डिस्को व बिट्टू निवासी कुलदीप नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने छह वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि माडल टाउन निवासी आशीष अग्रवाल ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उनकी भारत नगर में जगदंबा पोली फैब के नाम से फैक्टरी है। 12 मार्च की रात को चोरों ने उनकी फैक्टरी में चोरी की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। उसी समय से पुलिस चोरों की धरपकड़ में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखे। जिनकी पहचान तेजपाल उर्फ डिस्को व गांव खंडरा हाल कुलदीप नगर निवासी बिट्टू के रूप में हुई थी।
पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने फैक्टरियों से मशीन व लोहे का सामान चोरी करने की पांच अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मशीन, प्लास्टिक पत्ती व सूतली से भरा कट्टा व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Trending Videos