सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two friends riding a bike died after being hit by an unknown vehicle.

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being hit by an unknown vehicle.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से करनाल के दो दोस्तों की मौत हो गई। मंगलवार की रात करीब नौ बजे पानीपत से करनाल जाते समय हादसा हुआ। हादसे में अनुज (32) जुंडला गेट करनाल और अनिल उर्फ रजत (30) निवासी अर्जुन गेट करनाल की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने अनुज के भाई अनूप की शिकायत पर थाना सेक्टर-13-17 पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। करनाल के अनूप ने बताया कि उनका छोटा भाई अनुज एक निजी काम से पानीपत आए थे। मंगलवार शाम को वह पानीपत से करनाल लौटने लगे। अनुज का दोस्त रजत उर्फ अनिल अपनी मोटरसाइकिल लेकर पानीपत आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल जा रहे थे। रात को करीब नौ बजे जैसे ही उन्होंने सेक्टर-18 के पास स्थित टोल पास किया तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान अनुज की मौत हो गई। वहीं, अनिल को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। बुधवार को पीजीआई रोहतक में अनिल ने भी दम तोड़ दिया। अनूप ने बताया कि उसके भाई की शादी हो चुकी थी और उसका दो साल का बेटा है।
उधर, पुलिस ने अनूप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टोल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed