सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the wife went to her parents' house in anger, the young man made a video call and hanged himself.

Panipat News: पत्नी रूठकर मायके गई तो वीडियो कॉल कर युवक ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
When the wife went to her parents' house in anger, the young man made a video call and hanged himself.
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की चौटाला रोड सतीश कॉलोनी में रविवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक विमलकांत (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मूल रूप से कानपुर देहात निवासी विमलकांत ने फंदा लगाने से पहले पत्नी अंजलि से वीडियो कॉल पर बात की। उनकी 11 माह पहले शादी हुई थी। होली पर अंजलि रूठकर मायके चली गई थी। उसने वापस आने से इंकार कर दिया था। परिजनों का कहना है कि पत्नी के वापस न आने से वह तनाव में थे।
Trending Videos

मूल रूप से कानपुर देहात के मकरंदपुर रसूलाबाद के धर्म नाथ ने बताया कि उनके भतीजे विमलकांत की आठ अप्रैल 2025 को अंजलि के साथ शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता और पत्नी के साथ चौटाला रोड सतीश कॉलोनी में रहते थे और एक फैक्टरी में काम करते थे। होली पर मायके जाने के लिए पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हुआ था। पत्नी रूठकर एक मार्च को मायके कानपुर देहात चली गई थी। इसके बाद उसने वापस आने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण विमलकांत 12 बजे घर पर आए। इसके बाद परिजनों से बात करने के बाद वह मोबाइल फोन लेकर कमरे में चले गए। उसने पत्नी से बात की और मनाने का प्रयास किया। उसने वापस आने से मना कर दिया। विमलकांत पत्नी को वीडियो कॉल बात करने लगा। इसी बीच दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिस पर तनाव में आकर विमलकांत ने फंदा लगाकर जान दे दी।
मां ने शव फंदे पर लटका देखा : दोपहर बाद करीब चार बजे विमलकांत की मां उसके कमरे में पहुंची तो उसने शव फंदे पर लटका देखा। उसका मोबाइल पास में ही पड़ा था। मां ने तुरंत ही इसकी सूचना अन्य परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed