सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   403 cancer patients increased in four years

Rewari News: चार वर्ष में बढ़े कैंसर के 403 मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
403 cancer patients increased in four years
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते चार वर्षों में कैंसर के 403 मरीज बढ़े हैं। इनमें ओरल और ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। कैंसर से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
Trending Videos

विश्व कैंसर दिवस पर लोगों में कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी दी जाती है। इस वर्ष का थीम यूनाइटेड बाय यूनिक है। इसका संदेश है कि कैंसर केवल इलाज से नहीं जीता जा सकता बल्कि यह एक लड़ाई है जिसे सामूहिक प्रयास से जड़ से उखाड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में कैंसर के सिर्फ 99 मरीज थे जिनका इलाज दिल्ली या रोहतक में चल रहा था। अब कैंसर मरीजों की संख्या 502 पर पहुंच गई है। सिर्फ चार वर्ष में 403 मरीज बढ़ गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक मरीज ओरल और ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित हैं। जिले में ब्रेस्ट कैंसर के 49, ओरल के 18, प्रोस्टेट के 4, गाल ब्लेडर के 2, पैंक्रियाज के 1, लिवर के 1, लंग्स के 18, ब्लड के 16 और मुंह व गले के कैंसर के 55 मरीज हैं। इनमें अधिकांश स्टेज 3 और 4 के हैं।
विशेषज्ञों ने बताया कि पुरुषों में ओरल और फेफड़े का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. रीतू यादव के अनुसार ओरल कैंसर में मुंह, होंठ या गले में घाव, जलन, गांठ, लगातार दर्द, चबाने या निगलने में कठिनाई, मुंह में खून या मोटा धब्बा जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
इसका मुख्य कारण धूम्रपान और गुटखा सेवन है। जिले के नागरिक अस्पताल में फिलहाल ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग तो हो सकती है लेकिन उपचार की सुविधा नहीं है।

502 मरीजों का बना है बस पास
जिले के नागरिक अस्पताल में अब तक 502 मरीजों का बस पास बना हुआ है जो कीमोथैरेपी के लिए दिल्ली या रोहतक पीजीआई जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जिले में ही उपचार सुविधा शुरू हो जाए तो मरीजों और उनके परिवारों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर साल जिले में 100 से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं जो चिंताजनक स्थिति को दर्शाते हैं।
-
वर्जन
विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को कैंसर से बचाव की जानकारी दी जाएगी। कैंसर का शुरुआती लक्षण दिखाई दे तो तुरंत जांच कराएं और इलाज शुरू कराएं। जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार ही कैंसर से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है।-डॉ. रीतू यादव, नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed