{"_id":"6a78c83d5a9922492b09954c","slug":"accused-arrested-in-case-of-illegal-pistol-possession-rewari-news-c-198-1-rew1001-243330-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध पिस्टल रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध पिस्टल रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Aug 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने व लापरवाही से खुद पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी गांव मोतला खुर्द निवासी महेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल व खोखा बरामद किया है। आरोपी महेश के खिलाफ पहले भी जिला फरीदाबाद के थाना खेडी पुल में हत्या का केस दर्ज है।
18 जुलाई को थाना जाटूसाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव महेश को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। परिजनों ने महेश को गंभीर हालत में इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
पुलिस को महेश ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने खेत में घूमने गया था, जहां खेत की मेड़ पर उसे एक लावारिस पिस्टल पड़ी मिली। वह पिस्टल ले आकर घर के लॉकर में छिपा दिया। 18 जुलाई को जब वह कमरे में अकेला था, तब वह पिस्टल को निकाल कर देख रहा था। इसी दौरान पिस्टल से अचानक फायर हो गया और गोली उसकी छाती में जा लगी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और मौके से एक खाली खोल बरामद किया।अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश को अवैध हथियार रखने और लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।