फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Waterlogging and traffic disruption in Dharuhera due to polluted water released from Bhiwadi.

Rewari News: भिवाड़ी से छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी से धारूहेड़ा में जलभराव, यातायात बाधित

Mon, 10 Aug 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and traffic disruption in Dharuhera due to polluted water released from Bhiwadi.
एनएच-48 की सर्विस रोड पर जलभराव होने की वजह से फंसा वाहन। संवाद 
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा भिवाड़ी बाईपास पर महीनों से भरे प्रदूषित पानी को भिवाड़ी प्रशासन धारूहेड़ा की ओर छोड़ रहा है। रविवार को इस पानी से गंभीर स्थिति पैदा हो गई। सेक्टर-6 और सेक्टर-4 के आउटर रोड से पानी सर्विस रोड पर पहुंच गया। यह पानी दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भर गया है। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है।
विज्ञापन

सर्विस लेन पर पानी भरने से वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हुआ। कई वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए और यातायात प्रभावित हुआ। इससे जाम की स्थिति बन गई। दोपहिया वाहन चालक परेशान हुए। कई चार पहिया वाहन भी खराब हुए। धारूहेड़ा ट्रैफिक प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि यह केवल बारिश ही नहीं बल्कि भिवाड़ी की तरफ से लगातार धारूहेड़ा की ओर आ रहा प्रदूषित पानी है। हाईवे की सर्विस रोड पर यह बड़ी मात्रा में जमा हो रहा है। ट्रैफिक प्रभारी के अनुसार, जलभराव से वाहन फंस रहे और खराब हो रहे हैं। ऐसे में भिवाड़ी से आ रहे पानी को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था की जरूरत है। भिवाड़ी से आने वाले पानी का कोई स्थायी समाधान अभी तक नहीं किया गया है। हर बारिश में धारूहेड़ा के लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ता है। यह पानी प्रदूषण के साथ पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। स्थानीय सुनील, राजेश और रामपाल ने प्रशासन से तत्काल रोकथाम की मांग की है।

एनएच-48 की सर्विस रोड पर जलभराव होने की वजह से फंसा वाहन। संवाद 

एनएच-48 की सर्विस रोड पर जलभराव होने की वजह से फंसा वाहन। संवाद 

एनएच-48 की सर्विस रोड पर जलभराव होने की वजह से फंसा वाहन। संवाद 

एनएच-48 की सर्विस रोड पर जलभराव होने की वजह से फंसा वाहन। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed