फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Motorcyclist dies after colliding with a dumper truck.

Rewari News: डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 10 Aug 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after colliding with a dumper truck.
रेवाड़ी। नारनौल मार्ग पर रूध फ्लाईओवर के पास सड़क पर बिना पार्किंग लाइट और रिफ्लेक्टर के खड़े डंपर से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक नारनौल के गांव ढाणी कोजिंदा निवासी दयाराम है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त को वह और उसका भाई अलग-अलग मोटरसाइकिल से काम के बाद कमरे पर लौट रहे थे। दयाराम उससे करीब 40-50 मीटर आगे चल रहा था। रूध फ्लाईओवर पार करते समय सड़क पर बिना पार्किंग लाइट और रिफ्लेक्टर के खड़े डंपर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के समय बूंदाबांदी हो रही थी और दृश्यता भी कम थी। राहगीरों की मदद से दयाराम को बावल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर कसौला थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed