{"_id":"6a78c882060b28db550d1257","slug":"police-have-stepped-up-surveillance-on-major-routes-in-view-of-the-dak-kanwar-yatra-rewari-news-c-198-1-rew1001-243336-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डाक कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डाक कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई निगरानी
Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। श्रावण मास की शिवरात्रि के लिए चल रही डाक कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांवड़ मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने वाहन चालकों से भी कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और कांवड़ियों को सुरक्षित रास्ता देने की अपील की।
उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान नशे से दूर रहने, तेज गति से वाहन चलाने और खतरनाक करतब करने से बचने की अपील की। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल भी निर्धारित नियमों के अनुसार करने को कहा गया है। साथ ही किसी अफवाह पर विश्वास न करने और सामाजिक माध्यमों पर भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
बताया कि डाक कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी उप पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों पर गश्त और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस पीसीआर, आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन, राइडर और अन्य पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से यात्रा के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की। किसी सहायता की आवश्यकता होने या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर नजदीकी पुलिसकर्मी, डायल-112 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करने को कहा है।