{"_id":"6a78c9f5035556f58f0676b4","slug":"two-real-brothers-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-vehicle-rewari-news-c-198-1-rew1001-243371-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के समीप शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों राजस्थान के खैरथल जिले के भगेरी निवासी नितिन (21) और प्रिंस (20) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में अपनी बहन के घर तीज पर गए थे और वहां से लौट रहे थे।
दोनों भाई निजी कंपनी में कार्य करते थे और अविवाहित थे। शनिवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर गांव संगवाड़ी में रहने वाली अपनी बहन के घर तीज का त्योहार देने आए थे। त्योहार की रस्म पूरी करने के बाद दोनों देर रात बाइक से वापस अपने गांव की ओर रवाना हुए।
दोनों जैसे ही कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के समीप पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हालांकि, जिस अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है, प्रारंभिक जांच में उसे ट्राला माना जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
कसौला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों भाइयों की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वहीं, संगवाड़ी स्थित बहन के घर भी शोक का माहौल है।
त्योहार की खुशियां दुखद घटना में बदली
ग्रामीण सुनील और राजू ने बताया कि किसी ने नहीं सोचा था कि त्योहार की खुशियां इतनी बड़ी दुखद घटना में बदल जाएंगी। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम पसर गया है। दोनों भाइयों की मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस से वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन:
पुलिस को शनिवार देर रात दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। फिलहाल चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।-सतीश कुमार, प्रभारी, थाना कसौला