पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ADC inspected drain cleaning operations; work found incomplete at several locations.

Rewari News: एडीसी ने नालों की सफाई का लिया जायजा, कई स्थानों पर अधूरा मिला काम

Tue, 30 Jun 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
ADC inspected drain cleaning operations; work found incomplete at several locations.
सेक्टर-4 क्षेत्र में नाले की सफाई का जायजा लेते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। शहर के नालों और सीवर की सफाई की समय सीमा मंगलवार को खत्म हो गई लेकिन सफाई का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। डीसी की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी व एडीसी राहुल मोदी ने सेक्टर-4 क्षेत्र का दौरा कर नालों और सीवर की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली। सर्कुलर रोड पर नालों की सफाई शुरू नहीं हुई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई जल्द पूरा करने का निर्देश दिया ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। अमर उजाला ने 30 जून के अंक में पेज संख्या एक पर ..समय सीमा आज होगी खत्म, 70 फीसदी नालों की ही हुई सफाई..शीर्षक से खबर प्रकाशित कर नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोली थी।
विज्ञापन

इसको संज्ञान में लेते हुए एडीसी ने मंगलवार को नालों और सीवर की सफाई का निरीक्षण किया। एडीसी ने सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि मानसून से पहले नालों और सीवर लाइनों से गाद, कचरा और अन्य अवरोध पूरी तरह हटाए जाए। उन्होंने कहा कि जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल मोदी ने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो।
सफाई कार्य पर जताई नाराजगी
एसडीएम एवं नोडल अधिकारी सुरेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे सफाई कार्य पर असंतोष जताया। उन्होंने बताया कि सर्कुलर रोड पर अब तक नालों की सफाई शुरू नहीं हुई है, जबकि बाजार क्षेत्रों में भी काफी काम लंबित है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी नालों और ड्रेनों की सफाई पूरी करना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन वर्तमान प्रगति संतोषजनक नहीं है। संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।


61 स्थानों पर नोडल अधिकारियों की निगरानी
डीसी अभिषेक मीणा ने एडीसी राहुल मोदी के साथ जिला नगरायुक्त, सीटीएम तथा रेवाड़ी, कोसली और बावल के एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी अधिकारियों को 30 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने और बरसात से पहले सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। जिले में कुल 61 स्थानों को चिह्नित किए गए है, जिनमें नगर परिषद रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तय समय सीमा में सभी सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

सेक्टर-4 क्षेत्र में नाले की सफाई का जायजा लेते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : प्रशासन

सेक्टर-4 क्षेत्र में नाले की सफाई का जायजा लेते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed