पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three MLAs, including Rao Inderjit, did not attend the event; political speculation intensifies.

Rewari News: समारोह में नहीं आए राव इंद्रजीत समेत तीनों विधायक, राजनीतिक हलचल बढ़ी

Wed, 01 Jul 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three MLAs, including Rao Inderjit, did not attend the event; political speculation intensifies.
रेवाड़ी। कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ जिले के तीनों भाजपा विधायकों में रेवाड़ी के लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली के अनिल यादव की अनुपस्थिति से सियासी हलचल बढ़ गई है। इसको लेकर दक्षिण हरियाणा के राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टरों में राव इंद्रजीत सिंह की तस्वीर मुख्यमंत्री के साथ छपी थी लेकिन मंच पर उनकी गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। भाजपा के पांच मंडल अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इसको लेकर यह चर्चा तेज हो गई कि नेताओं की अनुपस्थिति संयोग थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश छिपा है।
विज्ञापन

बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार दो दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे और लोगों को आमंत्रित कर रहे थे। इसके बाद भी उनका कार्यक्रम में शामिल न होना विशेष चर्चा का विषय बना क्योंकि आयोजन उनके ही विधानसभा क्षेत्र में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीआईपी मंच पर भाजपा संगठन के पुराने कार्यकर्ता अधिक सक्रिय नजर आए। जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को छोड़कर संगठन के कई वरिष्ठ चेहरे पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपातकाल के दौरान जेल गए वीरकुमार यादव का नाम लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास किया।
दक्षिण हरियाणा की राजनीति में मजबूत प्रभाव रखने वाले राव इंद्रजीत सिंह की अनुपस्थिति ने पूरे घटनाक्रम को नया राजनीतिक रंग दे दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मामला केवल एक कार्यक्रम से दूरी का नहीं बल्कि स्थानीय स्तर पर संगठन और नेतृत्व के बीच चल रहे समीकरणों की ओर भी संकेत करता है।
हालांकि भाजपा की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी अनुपस्थिति का कारण गुजरात के आधिकारिक दौरे को बताया जबकि डॉ. कृष्ण कुमार ने तबीयत खराब होने और विधायक अनिल यादव ने शहर से बाहर होने की वजह बताई।


पूरा आयोजन 45 मिनट के भीतर समाप्त हुआ
खेत बचाओ अभियान का समापन समारोह 45 मिनट के भीतर समाप्त हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन से हुई। उन्होंने सरकार की कृषि और किसान हितैषी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच संभाला और किसानों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सीएम का भाषण 10 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुआ था। केंद्रीय कृषि मंत्री ने 10 बजकर 55 मिनट पर अपने भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। लोगों की उपस्थिति संतोषजनक रही। दोनों नेताओं के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। कम समय में पूरा कार्यक्रम समाप्त होने को लेकर भी चर्चा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed